PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। वहीं दूसरी तरफ देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करके उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं आने वाले कुछ महीनों में उनके खाते में 12वीं किस्त भी भेज दी जाएगी। अक्सर देखने में मिलता है कि किसानों की कुछ गलतियों के कारण उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।
PM Kisan Yojana: इन गलतियों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन