PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ शहरों के अलावा दूर-दराज गांवों तक भी पहुंचाया जा रहा है। इनमें सस्ता राशन मुहैया कराना हो, रोजगार से जुड़ी योजनाएं हों, स्वास्थ्य योजनाएं, पेंशन योजनाएं देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है, तो आपको इसका स्टेटस जानना जरूरी हो जाता है तभी तो आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, इस बारे में पता चल पाएगा। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6322a4e89520ea65cb3b95f7","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-12th-installment-release-soon-know-how-to-check-application-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, किसान ऐसे जान सकते हैं अपने आवेदन का स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, किसान ऐसे जान सकते हैं अपने आवेदन का स्टेटस
Thu, 15 Sep 2022 09:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
अब तक जारी हो चुकी है 11 किस्त
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते में अब तक 11 किस्त के पैसे भेजे जा चुके हैं। 31 मई 2022 को 11वीं किस्त के पैसे भेजे गए थे। ऐसे में अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है।
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
- 12वीं किस्त का इंतजार पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को है, लेकिन ये कब तक किसानों के बैंक खाते में आएगी। इसको लेकर सरकार की तरफ से अभी फिलहाल कुछ कहा नहीं गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
आवेदन का स्टेटस जानने का तरीका
- पीएम किसान योजना का लाभ शहरों से लेकर ग्रमीण इलाकों में तक रहने वाले किसान उठा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
अन्य जानकारी भी ले सकते हैं:-
- क्या उनका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं?
- ई-केवाईसी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है?
- खाते में राशि क्यों नहीं आएगी?
- आवेदन सही है या नहीं?