PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Update: देश भर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। सरकार जल्द ही किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। देश भर में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा था कि 12वीं किस्त के पैसों को सितंबर महीने में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, भूलेख सत्यापनों की वजह से इसमें देरी हो रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन