Ayushman Bharat Yojana: देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेकर लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पताल में करा सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर उन लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपने आयुष्मान भारत योजना में आवेदन किया है। ऐसे में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप योजना को क्लेम कर सकते हैं।
ABY: आयुष्मान भारत योजना में किया है आवेदन, तो इलाज कराते समय ऐसे करें स्कीम को क्लेम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन