फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर अब तक नहीं मिली रुकी हुई किस्त, तो 2 हजार रुपये लेने के लिए तुरंत उठा सकते हैं ये कदम

Mon, 11 Jul 2022 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Jul 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan 2000 Rupees
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त के अटके पैसे पाने का क्या तरीका है - फोटो : Amar Ujala

देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका मकसद जरूरतमंद और गरीब तबके तक आर्थिक मदद या अन्य लाभ पहुंचाना होता है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अपने-अपने राज्य में कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा उन किसानों के लिए चलाई जाती हैं, जो असल में गरीब और जरूरतमंद होते हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। पिछले दिनों इस योजना की 11वीं किस्त पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको इस किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें किस्त के पैसे नहीं मिले तो चलिए आपको बताते हैं कि आप क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan 2000 Rupees
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त के अटके पैसे पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock

पैसे न आने की वजह ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे किस वजह से अटक गए हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल   https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan 2000 Rupees
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त के अटके पैसे पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर जाकर 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले विकल्प को चुनना है। फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें से आपको एक में रजिस्ट्रेशन नंबर वैल्यू व कैप्चा कोड भरकर 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan 2000 Rupees
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त के अटके पैसे पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • जबकि दूसरे विकल्प में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर आप स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी जानकारी और पैसा न आने की वजह भी पता चल जाएगी।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan 2000 Rupees
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त के अटके पैसे पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock

फिर क्या करें?

  • अगर आपकी किस्त अटक गई है, तो स्टेटस में जो गलतियां बताई गई हैं उन्हें ठीक करा लें और अपने दस्तावेजों की जांच फिर से करवा लें। आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर मदद भी ले सकते हैं। वहीं, गलतियां ठीक होने के बाद आपके खाते में किस्त के पैसे आने लगेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed