PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के तहत शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग इनसे जुड़े हुए हैं। आवास, रोजगार, शिक्षा, पेंशन, राशन जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इनमें से कुछ राज्य सरकारें तो कुछ को केंद्र सरकार चला रही हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए, जिसे किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी साल में कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 17 अक्तूबर को 12वीं किस्त भी किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आप योजना के लिए अपात्र तो नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये चेक करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63747b8ba3ad4a633d4ac600","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-ineligible-farmers-list-check-here-full-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कहीं आप भी तो नहीं हैं अपात्र, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कहीं आप भी तो नहीं हैं अपात्र, ऐसे चेक करें
Wed, 16 Nov 2022 02:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Nov 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में अपनी पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
पीएम किसान योजना में अपनी पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
किसान पात्र हैं या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gvo.in पर जाना होगा।
पीएम किसान योजना में अपनी पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आप नीचे की तरफ जाएंगे, तो आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में अपनी पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर दर्ज करना है। अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में अपनी पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपको स्टेटस नजर आएगा। यहां पर आपको पात्रता वाले विकल्प में देखना है कि अगर इसके सामने 'नो' लिखा है, तो इसका मतलब कि आप पीएम किसान योजना के लिए अपात्र हैं।