फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में भी नहीं आई 19वीं किस्त? तो जानें क्या हैं कारण

Tue, 25 Feb 2025 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi: कल यानी 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिनके खाते में ये किस्त नहीं आई। आप यहां इसके पीछे की वजह जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
19वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण। - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बीते दिन 19वीं किस्त जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर गए, जहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

इसके बाद 19वीं किस्त जारी की गई और इस मौके पर 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त किस्त भेजी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनको इस किस्त का लाभ नहीं मिला। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की और किन कारणों से किस्त नहीं आई। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
19वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण। - फोटो : Adobe Stock

इन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त:-

अपात्र लोगों की

  • उन किसानों की 19वीं किस्त अटकी है जो किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से पीएम किसान योजना से जुड़े थे और किस्त मिलने की उम्मीद कर रहे थे। विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके नाम लाभार्थी सूची से हटाकर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं तो जाहिर है कि आपकी 19वीं किस्त अटक गई होगी और आपको आगे भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
19वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण। - फोटो : Adobe Stock

जिन लोगों ने ये काम नहीं करवाए

नंबर 1

  • अगर आपने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है या आपका ये काम अधूरा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह गए होंगे। विभाग द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी का काम करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन लोगों ने ये काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
19वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण। - फोटो : Freepik

नंबर 2

  • ई-केवाईसी के अलावा जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है। इस काम को भी करवाना जरूरी है क्योंकि इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
19वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • वहीं, ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा जिन किसानों ने आधार लिंकिंग का काम भी नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटकी हुई हो सकती है। इसमें किसानों को अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed