PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो इस बात को जानते होंगे कि फसल उगाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। दिन-रात खेतों में काम करना पड़ता है, बारिश और सूखे से फसल को बचाना पड़ता है और तब जाकर कहीं फसल तैयार हो पाती है। पर कई किसान ऐसे भी होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे किसानों के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई योजनाएं चलाती हैं। जैसे- भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं और अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं। वहीं, इसके बाद 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं और ये होगा एक मैसेज को देखकर। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b466e0f6007933b1011c1a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-how-to-check-your-status-for-18th-kist-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपको भी स्टेटस में नजर आ रहा है ये एक मैसेज तो मिल सकती है 18वीं किस्त, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपको भी स्टेटस में नजर आ रहा है ये एक मैसेज तो मिल सकती है 18वीं किस्त, ऐसे करें चेक
Thu, 08 Aug 2024 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : istock
इस मैसेज से पता चलेगा किस्त मिलेगी या नहीं
- दरअसल, योजना से जुड़े किसान अगर ये जानना चाहते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए उन्हें अपना स्टेटस चेक करना होता है। जहां पर आपको देखना होता है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सीडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है। अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है तो आपको किस्त मिल सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-
स्टेप 1
- आप भी अगर जानना चाहते हैं कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं तो इसके लिए आपको स्टेटस चेक करना होगा
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- फिर आपको यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाला ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
- अब आप देखेंगे तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा
- आपको इस कैप्चा कोड को यहां पर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा
- यहां पर देखें कि पात्रता, ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
- अगर इन तीनों के आगे या इनमें से किसी एक के आगे 'नो' लिखा है तो इसका मतलब होता है कि आपको किस्त नहीं मिल सकती क्योंकि आपका ये काम अधूरा है
- पर अगर तीनों के आगे 'यस' लिखा है तो आपको किस्त मिल सकती है।