फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pension for Farmers: किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ

Sat, 12 Apr 2025 04:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

PM Kisan Maandhan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी बढ़ाने और जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पीएम सम्मान निधि स्कीम और पेंशन स्कीम भी शामिल है।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi biggest feature how can you take free benefi  of pension scheme
किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Maandhan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी बढ़ाने और जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पीएम सम्मान निधि स्कीम और पेंशन स्कीम भी शामिल है। अगर आप पीएम सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi) में रजिस्टर हैं और आपको इसका फायदा मिल रहा है, तो बिना किसी झंधट या कागर्जी कार्यवाही के पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा। 



पीएम किसान योजना में आपका अकाउंट है, तो आपक किसी झंझट के खुद ही किसानों के लिए पेंशन स्कीम, पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Maandhan Yojana) में रजिस्टर हो जाएंगे। इंश्योरेंस स्कीम के लिए आपको अपनी जेब से प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। किसानों के वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक स्तर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान मानधन योजना चला रही है। 
 

pm kisan samman nidhi biggest feature how can you take free benefi  of pension scheme
किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : Adobe Stock

क्या है इंश्योरेंस स्कीम? 

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान मानधन योजना एक पेंशन स्कीम है। इसका लाभ सीमांत और छोटे किसानों को मिलता है। इस योजना के अन्तर्गत 60 साल की उम्र के बाद रजिस्टर्ड किसानों को हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। यह राशि साल में 36,000 रुपये हुई। सरकार की तरफ से किसानों को यह पेंशन आजीवन मिलती रहेगी। इस योजना में 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसमें अपनी उम्र के हिसाब से महीने का अंशदान करना होता है, जो 55 रुपये से 200 रुपये महीना होता है। इस योजना के तहत 60 की उम्र पूरा होने के बाद 3000 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी।
 

pm kisan samman nidhi biggest feature how can you take free benefi  of pension scheme
किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान से कैसे मिलेगा फायदा? 

अगर किसी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिल रहा है, तो उसे किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन के वक्त आपके सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए जाते हैं।

PM Kisan Yojana: इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? ऐसे और यहां चेक करें अपना स्टेटस

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi biggest feature how can you take free benefi  of pension scheme
किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि में आपका खाता है, तो पेंशन योजना के लिए जरूरी अंशदान भी सम्मान निधि के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता से ही कट जाएगी। पेशन स्कीम के लिए महीने के अंशदान का कोई झंझट नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट http://www.pmkisan.gov.in पर इस योजना के बारे में पूरी जानकारी है।

जरूर जानें: सिर्फ पीला और सफेद नहीं, भारत में इतने तरह के होते हैं गाड़ियों के नंबर प्लेट, जानें इनका मतलब

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi biggest feature how can you take free benefi  of pension scheme
किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : Freepik


मिलेंगे इतने हजार 

सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन किस्त में 6 हजार रुपये की सहायती मिलती है। तो वहीं पेंशन योजना में कम से कम 55 रुपये और अधिक से अधिक 200 रुपये का योगदान देना होता है। ऐसे में कम से कम 660 रुपये और अधिकतम 2400 रुपये योगदान। आपको हर साल मिलने वाले 6 हजार रुपये में से 2400 रुपये कटते हैं, तो भी सम्मान निधि के 3600 रुपये आपके खाते में बचेंगे। 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी और 2000 रुपये की तीन किस्त भी आती रहेगी। 60 की उम्र के बाद आपको कुल फायदा 42000 रुपये सालाना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed