फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की हैं ये गलतियां तो अटक सकती है 14वीं किस्त, तुरंत ऐसे करवाएं ठीक

Sat, 17 Jun 2023 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Jun 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
PM kisan samman nidhi beneficiary must complete these work to get 14th Installment
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: लगभग हर एक क्षेत्र के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। राशन, आवास, रोजगार, बीमा, पेंशन जैसी योजनाओं के अलावा आर्थिक मदद करने जैसी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक किसानों को सरकार की तरफ से 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 14वीं किस्त की है। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि कुछ गलतियां ऐसी हैं जिन्हें अगर आप करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM kisan samman nidhi beneficiary must complete these work to get 14th Installment
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

किसान न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या फिर किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
PM kisan samman nidhi beneficiary must complete these work to get 14th Installment
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

नंबर 2

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी कारण आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan samman nidhi beneficiary must complete these work to get 14th Installment
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त के पैसे अटके नहीं, तो इसके लिए आपको आधार लिंकिंग करवानी होगी। ये सभी लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है कि अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाएं।
विज्ञापन
PM kisan samman nidhi beneficiary must complete these work to get 14th Installment
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

नंबर 4

  • आपको एक और गलती का ध्यान देना है और वो ये कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है। तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed