PM Kisan Yojana Fraud Alert: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आजकल जालसाज किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के नाम पर काफी ठग रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया। यहां पर पीएम किसान के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई। जहां पर पीड़ित के मुताबिक, व्हाट्सएप पर एक सरकारी ग्रुप में पीएम किसान के नाम से एक लिंक मिला था जिस पर उन्होंने क्लिक किया और फिर उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद जब चेक किया तो पता चला कि खाते से 11 लाख रुपये से ज्यादा पैसे निकल गए। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप भी कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आपके साथ भी ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67079384193d8e30340a8bfa","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-beneficiary-be-alert-for-fake-link-or-message-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Alert: पीएम किसान योजना से जुड़े किसान भूलकर न करें इस लिंक पर क्लिक, वरना खाते से निकल सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Alert: पीएम किसान योजना से जुड़े किसान भूलकर न करें इस लिंक पर क्लिक, वरना खाते से निकल सकते हैं पैसे
Thu, 10 Oct 2024 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से बचना है, तो इन बातों का ध्यान रखें:-
अनजाने लिंक से बचकर
- अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ठगी न हो तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप किसी भी अनजाने लिंक पर विश्वास न करें और न ही इन पर क्लिक करें। आपको मैसेज, व्हाट्सएप या किसी ग्रुप के जरिए अगर कोई लिंक मिला है जिस पर क्लिक करने के लिए आपसे कहा जा रहा है, तो ऐसा न करें। वरना आपके खाते से पैसे निकल सकते हैं।
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
अनजाने मैसेज पर विश्वसास नहीं
- जालसाज लोगों को पीएम किसान योजना से जोड़ने से लेकर अटकी हुई किस्त दिलवाने के नाम पर मैसेज कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी है क्योंकि ये मैसेज पूरी तरह से फेक होते हैं, इसलिए इन पर विश्वास न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। अगर आपको पीएम किसान योजना से जुड़ना है तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
हर कॉल सही नहीं
- पीएम किसान योजना के नाम पर जालसाज आपको फेक कॉल भी कर सकते हैं, जो लगती बिलुकल असली कॉल की तरह है। इसमें आपको योजना के नाम पर ठगा जा सकता है जिसमें आपको किस्त दिलाने, दस्तावेजों को पूरा करने या किसी अन्य बहाने से भी आपके खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। इसलिए इन कॉल पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई जानकारी या ओटीपी शेयर करें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी सिर्फ पोर्टल या सीएससी केंद्र से
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या आप योजना से नए जुड़े हैं तो ध्यान दें कि जालसाज आपको ई-केवाईसी के नाम पर ठग सकते हैं। इसके लिए वे आपको कॉल करके ई-केवाईसी करने के लिए कह सकते हैं या फिर मैसेज पर कोई लिंक भेज सकते हैं, लेकिन आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके साथ ठगी हो जाती है। इसलिए ऐसी गलती न करें और ई-केवाईसी के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाएं।