PM Kisan Samman Nidhi Yojana: एक किसान दिन-रात अपने खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है और तब जाकर लोगों की थाली में खाना आ पाता है। फसल को उगाने से लेकर बाजार में बेचने तक में किसानों को कई दिक्कतों को सामान भी करना पड़ता है जिसमें सबसे बड़ी दिक्कत आर्थिक रूप से कमजोर होना नजर आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और किसानों की मदद के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की।
{"_id":"6837ead3ed38bfa2240cee33","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-20th-kist-dbt-activation-check-how-to-link-aadhaar-to-bank-account-for-timely-payment-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 20वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 20वीं किस्त
Thu, 29 May 2025 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 May 2025 10:35 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist DBT Activation: जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं और जिन्हें अगली किस्त का इंतजार है। उन्हें किस्त का लाभ लेने के लिए डीबीटी को अपने बैंक खाते में ऑन करवाना जरूरी होता है। इस काम को न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ध्यान से करवा लें ये काम
- दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि भारत सरकार जब भी किस्त के पैसे जारी करती है तो वो उन पैसों को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली के तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। ऐसे में लाभार्थी के खाते में भी डीबीटी का ऑप्शन ऑन होना जरूरी है और जिसके बैंक खाते में ये ऑप्शन बंद है उसके खाते में किस्त नहीं पहुंच पाती।
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे ऑन करवाएं
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अगली किस्त का लाभ मिले और आपके पैसे न अटके, तो इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की उस शाखा में जाएं जहां पर आपका बैंक खाता है। यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं इसलिए उन्हें अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना है। इसके बाद प्रोसेस के तहत आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : AdobeStock
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी तो उसके चार महीने के अंतराल पर फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी हुई थी। इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम भी करवा लें:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको ई-केवाईसी भी करवानी होती है। इसे न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है
- किस्त का लाभ लेना है तो आपको भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य होता है। इसलिए समय रहते इस काम को भी जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।