PM Kisan Samman Nidhi: क्या आप एक किसान हैं? अगर हां तो आपके लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उनकी आर्थिक मदद सरकार की तरफ से की जाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप भी योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। दरअसल, लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। अब तक करोड़ों किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं जो डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसी क्रम में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसका सभी किसानों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब तक किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? अगर नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
{"_id":"66b9a5a73faccf0d28083a7a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-18th-kist-release-date-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में किस दिन आ सकते हैं 18वीं किस्त के पैसे? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में किस दिन आ सकते हैं 18वीं किस्त के पैसे? यहां जानें
Mon, 12 Aug 2024 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: किसानों को किस दिन मिल सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Nidhi: किसानों को किस दिन मिल सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब जारी हुई थी पिछली किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 18 जून 2024 को 17वीं किस्त जारी की गई थी जिसका लाभ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला। डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी।
PM Kisan Nidhi: किसानों को किस दिन मिल सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब जारी हो सकती है किस्त?
- ऐसे में अब योजना से जुड़े किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, अभी 18वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है और न ही आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी है। पर माना जा रहा है कि 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में किसानों के बैंक खाते में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: किसानों को किस दिन मिल सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Istock
क्या है किस्त का नियम?
- बात अगर किस्त जारी होने के नियम की करें तो हर चार महीने में सरकार योजना के अंतर्गत दी जाने वाली किस्त जारी करती है। अब इसे ऐसे समझिए कि 17वीं किस्त जून महीने में जारी हुई। ऐसे में अगली किस्त यानी 18वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय अक्तूबर माह में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: किसानों को किस दिन मिल सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
किस्त के लिए ये काम करवाने जरूरी:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको तीन काम जरूर करवाने होंगे जिसमें पहला काम है ई-केवाईसी करवाना
- दूसरा काम है भू-सत्यापन करवाना और साथ ही अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके।