FasTag Rules in Hindi: कभी लोग घूमने के लिए तो कभी अपने किसी जरूरी काम से एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। ऐसे में अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में चार पहिया वाहन से जा रहे हैं तो आपको टोल टैक्स देना होता है। हालांकि, अब टोल चुकाने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हो चुकी है क्योंकि अब फास्टैग से जो पेमेंट हो जाती है। पर कई बार देखने में आता है कि लोगों के पास फास्टैग होता ही नहीं है या कई अन्य दिक्कतों के कारण वे इससे टोल टैक्स नहीं भर पाते हैं। ऐसे में नियम के मुताबिक, आपको डबल पैसे देने होते हैं यानी डबल टोल टैक्स। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास फास्टैग नहीं है या आप इससे पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो आप बिना दोगुना टोल टैक्स भरे हुए एक और तरीके से टोल भर सकते हैं? शायद नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b740049bc659a8e1071cbd","slug":"fastag-rule-you-can-avoid-paying-double-toll-tax-to-pay-through-prepaid-and-touch-go-card-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FasTag Rules: नहीं है फास्टैग तो भी नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल टैक्स? जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
FasTag Rules: नहीं है फास्टैग तो भी नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल टैक्स? जानें कैसे
Mon, 12 Aug 2024 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
FasTag Rules in India: कैसे बच सकते हैं दोगुना टोल टैक्स देने से?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
FasTag Rules in India: कैसे बच सकते हैं दोगुना टोल टैक्स देने से?
- फोटो : iStock
पहले नियम जान लें
- दरअसल, टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी कतारों को खत्म करने के लिए फास्टैग की शुरुआत की गई। लोग इससे टोल टैक्स भरते भी हैं, लेकिन कई लोगों के पास ये नहीं होता है। ऐसी स्थिति में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक, आपको डबल टोल टैक्स चुकाना पड़ता है।
FasTag Rules in India: कैसे बच सकते हैं दोगुना टोल टैक्स देने से?
- फोटो : PTI
- यही नहीं, एनएचएआई के इस नियम को भी जान लें, वरना आपको डबल टोल टैक्स भरना पड़ सकता है। इसमें कहा गया है कि फास्टैग को गाड़ी की विंडशील्ड पर लगाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं यानी आपके पास फास्टैग तो है पर वो विंडशील्ड पर नहीं लगा है, तो भी आपको डबल टोल देना पड़ेगा। इसलिए ये गलती आप न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
FasTag Rules in India: कैसे बच सकते हैं दोगुना टोल टैक्स देने से?
- फोटो : Istock
ऐसे नहीं चुकाना पड़ेगा डबल टोल टैक्स
- अगर आप भी चाहते हैं कि फास्टैग न होने पर या इसके न चलने पर आपको टोल प्लाजा पर डबल टोल न भरना पड़े तो इसके लिए आप एक तरीका अपना सकते हैं। दरअसल, आप प्रीपेड एंड टच गो कार्ड खरीद सकते हैं। इससे आपको डबल टोल नहीं भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
FasTag Rules in India: कैसे बच सकते हैं दोगुना टोल टैक्स देने से?
- फोटो : istock
कैसे प्राप्त करें कार्ड?
- फास्टैग से पेमेंट नहीं हो रही तो आप प्रीपेड एंड टच गो कार्ड खरीद सकते हैं। आप इस कार्ड को टोल प्लाजाओं पर लगी पोओएस मशीन से ले सकते हैं। आप इस कार्ड के जरिए टोल टैक्स भर सकते हैं और वो भी सिर्फ सिंगल। आपको इस कार्ड के होने पर डबल टोल टैक्स नहीं भरना होता है।