14th Installment Release Update: शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी भारत सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर साल इन योजनाओं से काफी संख्या में नए लाभार्थी भी जुड़ रहे हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। अब तक 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 14वीं किस्त के पैसे किसानों को कब तक मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6459d49939f615eba901b369","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-release-date-update-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-2023-news-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त
Tue, 09 May 2023 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 May 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
14वीं किस्त कब किसानों को मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं किस्त कब किसानों को मिल सकती है?
- फोटो : istock
- दरअसल, बीती 27 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त जारी की थी। इसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी। लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को ये लाभ मिला।
14वीं किस्त कब किसानों को मिल सकती है?
- फोटो : istock
- वहीं, इस बार बारी 14वीं किस्त की है। वैसे तो किस्त को लेकर अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, किस्त के आने की अवधि अप्रैल से जून महीने के बीच की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं किस्त कब किसानों को मिल सकती है?
- फोटो : istock
ये काम करवा लें
- अगर आप योजना से जुडे़ हुए हैं और आप चाहते हैं कि आपको भी 14वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो फिर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
14वीं किस्त कब किसानों को मिल सकती है?
- फोटो : istock
- इसके अलावा आपको ई-केवाईसी भी करवाना अनिवार्य है। नियमों के तहत योजना से जुड़े जो भी किसान इसे नहीं करवाते हैं, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो लाभ पाने के लिए तुरंत करवा लें।