PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब लोग ले रहे हैं। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, आवास, पानी, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। ठीक इसी तरह किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप एक काम जरूर कर लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ध्यान दें किसान: अगर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 14वीं किस्त
- दरअसल, योजना से जुड़े लाभार्थियों को जो काम करने के लिए कहा जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि ई-केवाईसी है। आपने अगर अब तक ये नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें। इसके अलावा अगर आप योजना से नए जुड़े हैं, तब भी इसे करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
ई-केवाईसी करवाने के तरीके:-
नंबर 1
- आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक केवाईसी करवा सकते हैं। ऐसा करके आप किस्त का लाभ ले सकते हैं।
नंबर 2
स्टेप 1
- आप चाहें तो घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर जाने के बाद आपको 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन मिलेगा
- इस पर क्लिक करें
स्टेप 2
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते हुए 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक कर देना है
- फिर आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।