PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं में करोड़ों रूपये खर्च किए जाते हैं, ताकि हर किसी तक ये योजना पहुंच सके और इसका विस्तार हो सके। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है। अब तक योजना से जुड़े किसानों को 12 किस्त मिल चुकी हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि 13वीं किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63edb64908b65d168907e407","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-13th-installment-release-date-know-pm-kisan-13-kist-kab-aayegi-2023-today-news-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में बड़ा अपडेट! जान लीजिए किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में बड़ा अपडेट! जान लीजिए किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त
Thu, 16 Feb 2023 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : Istock
कब हुई थी 12वीं किस्त जारी?
- पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थियों को अब तक 12 किस्त मिल चुकी हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त 17 अक्तूबर 2022 को जारी की थी।
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
क्यों लग रहा है समय?
- योजना से जुड़े लोगों के मन में ये सवाल चलना लाजमी है कि आखिर 13वीं किस्त जारी होने में समय क्यों लग रहा है। तो इसका जवाब है कि सरकार इस बार काफी जांच पड़ताल कर रही है, क्योंकि वो नहीं चाहती कि अपात्र लोग भी इस योजना का लाभ ले सके। इसके लिए भू-सत्यापन, आधार लिकिंग और ई-केवाईसी जैसे काम करने अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
जरूर करवा लें ये काम
- आप अगर योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आप किस्त के लाभ से वंचित न रह जाए, तो ध्यान से ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक और भू-सत्यापन जैसी चीजें जरूर करवा लें। आप ऑनलाइन pmkisan.gov.in या ऑनफलाइन अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी और कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- 12 किस्त जारी होने के बाद से ही योजना से जुड़े लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13वीं किस्त होली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।