PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त मिलने के बाद से देश भर में कई किसान 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। देश में किसानों की आय में वृद्धि करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इन पैसों के जरिए किसान खेती से जुड़े कई जरूरी कामों को कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं केंद्र सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन