फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 19वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Wed, 23 Oct 2024 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman 19th kist may get stuck for these farmers
19वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi 19th Kist: जो लोग पेशे से किसान हैं उनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें किसानों को क्रेडिट कार्ड देने से लेकर सस्ती दर पर लोन देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है जिसमें उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं अब अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगा? ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि अगर किसानों को जो काम करवाने होते हैं। वे अगर इन्हें नहीं करवाते हैं तो उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं जिन्हें न करवाने पर किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman 19th kist may get stuck for these farmers
19वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाकर करवा सकते हैं। यही नहीं आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
PM Kisan Samman 19th kist may get stuck for these farmers
19वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • वे किसान भी 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जो भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे। ये काम भी ई-केवाईसी की तरह ही जरूरी है जिसके लिए विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को अपनी जमीन की वेरिफिकेशन करवानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman 19th kist may get stuck for these farmers
19वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत जो किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, वे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाते हैं। ऐसे में अगर आपके खाते में डीबीटी का विकल्प खुला नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • साथ ही ये भी ध्यान दें कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो और आपका बैंक खाता एक्टिव हो।
विज्ञापन
PM Kisan Samman 19th kist may get stuck for these farmers
19वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत ये काम करवाना जरूरी है, इसलिए आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनके आवेदन फॉर्म में गलती है या नाम अंग्रेजी की जगह हिंदी में है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed