फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: अगर आपका मोबाइल नंबर भी हो गया है बंद तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे, ऐसे करवाएं नया नंबर अपडेट

Thu, 19 Dec 2024 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या योजना से नए जुड़े हैं तो जान लें कि आपका एक्टिव मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana How to Update Mobile Number When Mobile is Switched Off
किसान पीएम किसान योजना में कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं के बारे में शायद आप जानते होंगे? इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलती हैं। जैसे, बात अगर किसानों की करें तो भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं और किस्त का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है? शायद नहीं, पर ये जरूरी है। अगर आपका मोबाइल नंबर बंद है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Yojana How to Update Mobile Number When Mobile is Switched Off
किसान पीएम किसान योजना में कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इसलिए जरूरी है मोबाइल नंबर एक्टिव होना

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है। साथ ही इस नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवा पाएगा क्योंकि ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है। इसलिए एक्टिव मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना जरूरी है।
PM Kisan Nidhi Yojana How to Update Mobile Number When Mobile is Switched Off
किसान पीएम किसान योजना में कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे अपडेट करवा सकते हैं नया मोबाइल नंबर:-

पहला स्टेप
 
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपका मोबाइल नंबर एक्टिव नहीं है तो आप घर बैठे ही अपने नए मोबाइल नंबर को अपडेट करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि, आप ये काम अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana How to Update Mobile Number When Mobile is Switched Off
किसान पीएम किसान योजना में कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • वेबसाइट पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे तो आपको नीचे की तरफ 'अपडेट मोबाइल नंबर' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से किसी एक पर क्लिक करना है और उसे भरना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज करना है
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana How to Update Mobile Number When Mobile is Switched Off
किसान पीएम किसान योजना में कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब जब आप सब जानकारी भर चुके हैं तो आपको 'सर्च' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक ऑप्शन आएगा 'एडिट' का
  • आपको करना ये है कि एडिट पर क्लिक करना है
  • फिर अपना यहां पर नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और उसे अपडेट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed