Ration Card e KYC Fraud Alert: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह का कोई सामान देने का प्रावधान है। जैसे, अंत्योदय योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्ड धारकों को मुफ्त राशन दिया जाता है।
{"_id":"67627e2ab3bc4036b0093c0b","slug":"ration-card-fraud-alert-how-to-complete-e-kyc-for-ration-card-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card e-KYC: आपके साथ भी न हो जाए ई-केवाईसी के नाम पर ठगी, ऐसे रहें सावधान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card e-KYC: आपके साथ भी न हो जाए ई-केवाईसी के नाम पर ठगी, ऐसे रहें सावधान
Thu, 19 Dec 2024 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:35 AM IST
सार
भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है अंत्योदय योजना। इस योजना में मुफ्त राशन देने का प्रावधान है, लेकिन जालसाज राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के नाम पर ठगने का काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है ई-केवाईसी के नाम पर होने वाली ठगी?
- यहां ये समझना जरूरी है कि ई-केवाईसी के नाम पर ठगी कैसे होती है। दरअसल, विभाग द्वारा राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर लोगों को फेक कॉल करते हैं या मैसेज भेज सकते हैं आदि। इसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है।
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान?
- फोटो : Adobe Stock
- जबकि, ये लोग फेक होते हैं जो आपको कोई लिंक भेजकर या कॉल पर अपनी बातों में फंसाकर ठगने का काम करते हैं। ध्यान रहे कि ये लोग ये भी कहते हैं कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द भी हो सकता है। इसलिए आपको कभी भी इन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा लें
- इसके लिए सबसे पहले राशन की सरकारी दुकान (जहां से आप मुफ्त राशन लेत हैं) पर जाना है
- इसके बाद आपको यहां पर जाकर राशन डीलर से मिलना है, जो आपकी ई-केवाईसी करते हैं
विज्ञापन
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपकी ई-केवाईसी की जाती है
- इसमें सबसे पहले डीलर आपसे राशन कार्ड लेता है और आपकी जानकारी पोस मशीन में दर्ज करता है
- इसके बाद फिर पोस मशीन में आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है।