फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आपके बैंक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त, एक परिवार के कितने लोगों को मिल सकता है लाभ?

Mon, 04 Nov 2024 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

देश में चलने वाली सभी सरकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जाता है। वहीं, पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: how many members in one family can take benefits of 19th kist
किन लोगों को मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। इन योजनाओं में कई ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है यानी लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ एक परिवार के कितने लोगों को मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: how many members in one family can take benefits of 19th kist
किन लोगों को मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

18 किस्त हो चुकी हैं जारी

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसका लाभ करोड़ों किसान ले चुके हैं। बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की गई थी। ऐसे में अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। हालांकि, अभी 19वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
PM Kisan Nidhi: how many members in one family can take benefits of 19th kist
किन लोगों को मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe stock

एक परिवार के कितने सदस्य ले सकते हैं लाभ?

  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ एक परिवार के कितने लोग ले सकते हैं? तो नियमों के तहत एक परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को ये लाभ मिलता है। परिवार के उस सदस्य को लाभ मिलता है जिसके नाम पर जमीन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: how many members in one family can take benefits of 19th kist
किन लोगों को मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

ये काम जरूर करवा लें 

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें
  • किस्त का लाभ लेने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से भी लिंक करवाना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: how many members in one family can take benefits of 19th kist
किन लोगों को मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी भी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना की आधिककारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed