फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: अब बिना 'फॉर्मर रजिस्ट्री' नहीं मिल पाएंगे किस्त के पैसे, किसान आज ही करवा लें ये काम

Thu, 05 Dec 2024 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

अगर आप एक किसान हैं तो फिर आप पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं और हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। पर ध्यान रहे कि इसके लिए कुछ काम करवाने अनिवार्य होते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Kist it is mandatory for farmers to get farmer registry done
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: देश में चलने वाली कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसमें आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें खेती में मदद देने के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।



इसी क्रम में इस बार अगली किस्त यानी 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इससे पहले बतौर लाभार्थी आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके लिए अब एक काम और करवाना जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और कैसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi 19th Kist it is mandatory for farmers to get farmer registry done
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? - फोटो : Adobe Stock

क्या काम करवाना है और कैसे करवाएं?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नए जुड़े हैं तो आपके लिए अब फॉर्मर रजिस्ट्री करवाना भी अनिवार्य है। इस काम को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक पूरा करवा लेना है। ऐसे में अगर योजना से जुड़े जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Nidhi 19th Kist it is mandatory for farmers to get farmer registry done
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? - फोटो : Adobe Stock
  • फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए विभाग की तरफ से वेब पोर्टल शुरु किया गया है। जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आप इस पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
  • पोर्टल के अलावा आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर या फिर सरकार द्वारा पंचायत भवन या गांव में अन्य जगहों पर लगाए गए कैंप से आप ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Kist it is mandatory for farmers to get farmer registry done
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? - फोटो : Adobe Stock

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और फॉर्मर रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें सबसे पहले तो लाभार्थी को अपना आधार कार्ड चाहिए, इसके साथ योजना से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना जरूरी है, साथ ही आपको खतौनी भी चाहिए।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Kist it is mandatory for farmers to get farmer registry done
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां ये भी जान लें कि फॉर्मर रजिस्ट्री में किसान और उनके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्याएं दर्ज की जाएंगी। अगर खातेदार साझा होता है तो ऐसे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ई-केवाईसी की जानकारी होगी। ऐसे में अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लें ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed