फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को दे रही हर साल 36 हजार रुपये, इन दस्तावेजों की मदद से स्कीम में करें आवेदन

Wed, 07 Jun 2023 03:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility And Document Requires
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पास उम्र के एक पड़ाव के बाद आमदनी का कोई जरिया नहीं बचता है। वृद्धावस्था के इस पड़ाव पर किसानों को आर्थिक स्तर पर दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होना पड़ता है। ऐसे में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दे रही है। इस स्कीम में आवेदन करके किसान 60 की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility And Document Requires
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए किसानों की उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच निश्चित की गई है। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर आपको 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश स्कीम में करना है। 

जानना जरूरी: क्या आपको पता है एक एकड़ में कितने गज जमीन होती है? जानिए क्या हैं भूमि मापन की इकाइयां

PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility And Document Requires
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके अलावा अगर लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility And Document Requires
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। ऐसे में देश के छोटे और सीमांत किसानों को ही स्कीम के अंतर्गत पात्र माना गया है। 

विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility And Document Requires
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर आप स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed