जानना जरूरी: क्या आपको पता है एक एकड़ में कितने गज जमीन होती है? जानिए क्या हैं भूमि मापन की इकाइयां
कई जगहों पर जमीनों का सौदा एकड़ के आधार पर किया जाता है। ऐसे में कई बार हम लोग इन मापन इकाइयों को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर हम लोगों का सवाल रहता है कि आखिर एक एकड़ में कितने गज जमीन होती है। इसको लेकर अक्सर लोग सवाल करते हैं। इसके अलावा कई राज्यों में जमीन को मापने की अलग-अलग इकाइयां होती हैं। कई जगहों पर बीघा के आधार पर जमीन को मापा जाता है। वहीं कई जगहों पर जमीनों का सौदा एकड़ के आधार पर किया जाता है। ऐसे में कई बार हम लोग इन मापन इकाइयों को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आपके मन में भी इन मापन इकाइयों को लेकर सवाल रहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस बारे में बेहद ही आसान भाषा में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे आखिर एक फुट में कितने इंच, एक एकड़ में कितने गज होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
- 1 फुट - 12 इंच
- 1 मीटर - 3.28 फुट
- 1 इंच - 8 सूत
- 1 मीटर - 100 सेंटीमीटर
- 1 सेंटीमीटर - 10 मिलीमीटर
- 1 एकड़ - 4840 गज
- 1 एकड़ - 8 कनाल
- 1 मरला - 30.25 गज
IRCTC: तिरुपति बालाजी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ 1930 रुपये है किराया
- 1 गज - 9 स्क्वायर फुट
- 1 कनाल - 605 गज
- 1 एकड़ - 12 बिस्वा
- 1 बीघा - 20 बिस्वा
- 1 बिस्वा - 50.41 गज
- 1 गज - 3 फुट
- 1 फुट - 30.48 सेंटीमीटर