फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: इस योजना में निवेश करने पर किसानों को मिलती है हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें आवेदन

Sat, 26 Mar 2022 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana how to register in PM Kisan Mandhan Scheme know the method here
How to Register in PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम का नाम किसान मानधन योजना है।  भारत में बड़े पैमाने पर कई किसान सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। योजना के अंतर्गत किसानों की आयु जब 60 साल की हो जाती है। उसके बाद उनको हर महीने पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश के वे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं अगर लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

PM Kisan Mandhan Yojana how to register in PM Kisan Mandhan Scheme know the method here
How to Register in PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा।

PM Kisan Mandhan Yojana how to register in PM Kisan Mandhan Scheme know the method here
How to Register in PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock

आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, दो फोटो, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर जाते वक्त इन दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana how to register in PM Kisan Mandhan Scheme know the method here
How to Register in PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

वहीं अगर आप ऑनलाइन इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको लॉगिन करना है।

विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana how to register in PM Kisan Mandhan Scheme know the method here
How to Register in PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

लॉगिन करने के बाद आवेदक को अपना मोबाइल नंबर, नाम, पता, कैप्चा कोड आदि को दर्ज करके ओटीपी के विकल्प का चयन करना है। कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को वेबसाइट पर दर्ज करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed