सरकार की तरफ से देश में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई लाभ दिए किए जाते हैं। सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी क्रम में सरकार ऐसे लोगों को राशन कार्ड स्कीम के तहत मुफ्त राशन का भी लाभ प्रदान करती है। अगर आप भी फ्री राशन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। कोरोना काल में सरकार ने करीब 80 करोड़ लोगों को इस स्कीम के तहत मुफ्त राशन दिया था, जिसमें चावल, दाल और गेहूं शामिल थे। इसका लाभ उठाने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना बहुत जरूरी है। वहीं, ये राशन कार्ड केवल मुफ्त राशन के लिए ही नहीं बल्कि सस्ता राशन लेने के लिए भी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके लिए राशन कार्ड जरूरी है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623e9ed5fecfe821d866940a","slug":"how-to-apply-for-new-ration-card-follow-these-steps-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: मुफ्त या सस्ता राशन ही नहीं, इन चार कामों के लिए भी जरूरी है राशन कार्ड, आज ही ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: मुफ्त या सस्ता राशन ही नहीं, इन चार कामों के लिए भी जरूरी है राशन कार्ड, आज ही ऐसे करें आवेदन
Sat, 26 Mar 2022 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
राशन के अलावा इन कामों के लिए जरूरी है राशन कार्ड:-
- दरअसल, राशन कार्ड पहचान पत्र के लिए काम आता है। इसका इस्तेमाल आईडी प्रूफ की तरह भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे बैंक में खाता खुलवाने में भी मदद मिलती है।
राशन कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
- वहीं, राशन कार्ड इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसका इस्तेमाल एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी किया जा सकता है। जिस तरह आप बिजली के बिल का इस्तेमाल एड्रेस प्रूफ के लिए करते हैं, ठीक वैसे ही राशन कार्ड का भी इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
- दूसरी तरफ अगर आप सरकारी राशन की दुकान से सस्ता या मुफ्त राशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास सरकारी राशन कार्ड होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको भी राशन कार्ड के लिए आवेदन करना है, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होंगा।
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
ये रहा राशन कार्ड बनवाने का पूरा प्रोसेस:-
स्टेप 1
- इस कार्ड के आवेदन के लिए आप ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका काम बेहद आसानी से घर बैठे हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx जाना होता है।