फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 2 हजार रुपये की किस्त के अलावा सरकार दे रही किसानों को 36 हजार रुपये की पेंशन, जानिए डिटेल्स

Sun, 23 Apr 2023 10:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Government Pension Scheme For Farmers
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं क्या आपको पता है भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास उम्र के एक पड़ाव पर आमदनी का कोई स्रोत नहीं होता। ऐसे में उनके समक्ष जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को शुरू किया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Kisan Mandhan Yojana Government Pension Scheme For Farmers
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में देश के आर्थिक रूप से गरीब किसान जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वो आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में किसान जिस उम्र में आवेदन करता है। उसी के आधार पर उनको 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश करना होता है। 

PM Kisan Mandhan Yojana Government Pension Scheme For Farmers
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर किसान 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है। ऐसे में उनको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं 40 की उम्र में आवेदन करने पर हर महीने 200 रुपये निवेश करना होता है। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत कर लें ये जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Government Pension Scheme For Farmers
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

किसान की उम्र जब 60 वर्ष हो जाती है। उसके बाद उनको हर साल 36 हजार (हर महीने 3 हजार) रुपये की पेंशन मिलती है। स्कीम में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर दुर्भाग्यवश किसान की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में किसान की पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Government Pension Scheme For Farmers
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को ही पात्र माना गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed