Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date PM kisan 14th kist kab aayegi
{"_id":"64421d154d8e56effa0e2457","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-14th-installment-release-date-pm-kisan-14th-kist-kab-aayegi-2023-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत कर लें ये जरूरी काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत कर लें ये जरूरी काम
आज भी देश में कई किसान कर्ज का सहारा लेकर खेती करते हैं। वहीं अगर उपज ठीक समय पर तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के माध्यम से दी जा रही है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। सरकार अब तक कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं जल्द ही 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में कई किसान इसका इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
सरकार ने 14वीं किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार मई या जून महीने में 14वीं किस्त के पैसे देश के करोड़ों किसानों के खाते में जारी कर सकती है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी या गलत दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा और आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको भी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको लाभ पाने के लिए ये दोनों काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भूलेखों का सत्यापान करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर अब तक आपने यह काम नहीं कराया है। इस स्थिति में आपको इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।