फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: बुढ़ापे में सरकार किसानों को हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है योजना

Wed, 04 Sep 2024 03:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Benefits And Eligibility Know All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock

PM Kisan Mandhan Yojana: देश की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौर करने वाली बात है कि उम्र की एक सीमा तक ये किसान खेती किसानी करके अपनी आजीविका चला लेते हैं।



वहीं वृद्धावस्था के समय जब ये शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं उस दौरान इनके पास कमाई का कोई स्त्रोत नहीं बचता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है। पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत भारत सरकार ने खासतौर पर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया है। आइए जानते हैं -

PM Kisan Mandhan Yojana Benefits And Eligibility Know All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik

पीएम किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के किसान आवेदन कर सकते हैं। किसान जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर उनकी निवेश राशि को तय किया जाता है। निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच तय की गई है। 

PM Kisan Mandhan Yojana Benefits And Eligibility Know All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik

अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में पीएम किसान माधन योजना में आवेदन करता है। इस स्थिति में उसको हर महीने 55 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होता है। 55 रुपये महीने का यह निवेश उसको 60 की उम्र होने तक करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Benefits And Eligibility Know All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik

60 की उम्र के बाद उस किसान को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। पीएम किसान मानधन योजना का लाभ देश में छोटे और सीमांत किसान ही ले सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि है। 

विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana Benefits And Eligibility Know All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed