PM Kisan FPO Scheme: भारत में खेती-किसानी पर निर्भर आधी आबादी को कई तरह की समास्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को खेती के दौरान आर्थिक समेत कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज हम आपको सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही एक शानदार योजना के बारे में बताते हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम पीएम किसान एफपीओ योजना है।
PM Kisan FPO Scheme: किसानों को बिजनेस सेटअप के लिए 15 लाख रुपये दे रही सरकार, जानिए क्या है पीएम एफपीओ योजना
किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक संगठन फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) बनाना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए इस संगठन में कम से कम 11 लोगों का होना अनिवार्य है।
अगर आप भी केंद्र सरकार की एफपीओ योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। एफपीओ योजना में आवेदन करने के लिए आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर जाना होगा।
PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त से धो बैठेंगे हाथ, अगर नहीं किया ये जरूरी काम
इसके बाद आप होमपेज पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। सभी स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इस तरह आप आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? यहां जानिए
इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एफपीओ के MD या CEO या Manager का नाम, पता, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर आदि की जानकारी देनी होगी।