Men Traveling In Ladies Coach Fine: भारतीय रेलवे महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए ट्रेनों में विशेष महिला कोच रिजर्व करता है। इसके बावजूद कई बार पुरुष यात्री अनजाने में या जानबूझकर इन बोगियों में सवार हो जाते हैं, जिससे महिला यात्रियों को असुविधा और असुरक्षा महसूस होती है।
{"_id":"6ab299f46a78cef72202de05","slug":"men-traveling-in-women-s-coach-in-train-know-how-to-file-complaint-and-fine-rules-in-hindi-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के महिला बोगी में पुरुष के आने पर ऐसे करें शिकायत, जानें कितना लगेगा जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ट्रेन के महिला बोगी में पुरुष के आने पर ऐसे करें शिकायत, जानें कितना लगेगा जुर्माना
Tue, 22 Sep 2026 08:38 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:38 PM IST
सार
कई बार ऐसा होता है कि कुछ पुरुष यात्री जाने अनजाने में महिला कोच में यात्रा करने लगते हैं, बता दें कि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर किसी महिला को कोच में मौजूद पुरुष यात्री की शिकायत करनी तो कैसे करेंगी?
विज्ञापन
ट्रेन महिला कोच नियम
- फोटो : AI
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
महिला कोच में सफर करने पर जुर्माना और सजा
- रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत अगर कोई पुरुष बिना इजाजत महिला बोगी में यात्रा करता है, तो उस पर शुरुआती दौर में 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- मामला गंभीर होने या दोषी पाए जाने पर यह जुर्माना 2500 रुपये तक बढ़ सकता है।
- अगर कोई यात्री जुर्माना भरने से इनकार करता है, तो उस पर 5000 रुपये तक का जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत करें कॉल
- सफर के दौरान यदि कोई पुरुष महिला कोच में आ जाता है, तो आप तुरंत अपने फोन से 139 नंबर पर कॉल कर सकती हैं।
- यह रेलवे का ऑल-इन-वन सुरक्षा और मदद हेल्पलाइन नंबर है जो 24 घंटे चालू रहता है।
- कॉल करके ट्रेन नंबर और कोच की जानकारी देते ही अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम बोगी में पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
'रेल मदद' ऐप से करें ऑनलाइन शिकायत
- कॉल करने के अलावा महिला यात्री अपने स्मार्टफोन में 'रेल मदद' ऐप डाउनलोड करके भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
- एप पर अपना पीएनआर नंबर या ट्रेन नंबर दर्ज करके 'सुरक्षा' श्रेणी में शिकायत सबमिट करें।
- शिकायत दर्ज होते ही आरपीएफ कंट्रोल रूम हरकत में आ जाता है और तुरंत सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
व्हाट्सएप के जरिए मदद मांगें
- फोटो : Adobe Stock
व्हाट्सएप के जरिए मदद मांगें
- अगर स्थिति अधिक असुरक्षित लगती है और कोई तुरंत मदद नहीं मिल पा रही है, तो बोगी में लगी इमरजेंसी अलार्म चैन खींचकर ट्रेन रोक सकती हैं।
- इसके अलावा कई रेलवे जोन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भी मैसेज या फोटो भेजकर तुरंत सुरक्षा सहायता मांगी जा सकती है।
- हमेशा महिला कोच का साइन बोर्ड देखकर ही ट्रेन में चढ़ें।