Deepfake Video: आज के दौर में टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, साइबर ठग भी उतने ही शातिर होते जा रहे हैं। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिए 'डीपफेक' वीडियो बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है। इस तकनीक से ठग किसी भी जाने-माने शख्स या आपके किसी परिवार वाले का चेहरा और आवाज हूबहू कॉपी कर लेते हैं।
डीपफेक वीडियो अलर्ट: वीडियो कॉल पर चेहरा और आवाज बदलकर हो रही है ठगी? ऐसे करें असली और नकली की पहचान
Video Call Scam: कई बार ऐसा होता है कि जालसाज लोगों को डीपफेक वीडियो के माध्यम से ठगने की कोशिश करते हैं। अक्सर ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि अगर आपको कोई ऐसे फ्रॉड कॉल आता है तो कैसे पहचानें।
क्या होता है यह डीपफेक वीडियो फ्रॉड
- डीपफेक एक ऐसी डिजिटल तकनीक है जिसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या एआई टूल्स की मदद से किसी वीडियो या ऑडियो में भारी फेरबदल किया जाता है।
- ठग सोशल मीडिया से आपके रिश्तेदारों की पुरानी तस्वीरें और वीडियो निकालकर उनकी फेक डिजिटल कॉपी तैयार कर लेते हैं।
- इसके बाद वे वीडियो कॉल करते हैं और वीडियो में दिखने वाला इंसान और उसकी आवाज बिल्कुल असली लगती है, जिससे धोखे में आना बहुत आसान हो जाता है, और इस तरह वे फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं।
कॉलर की आवाज और हरकतों पर रखें नजर
असली और नकली वीडियो की ऐसे करें पहचान
- सावधानी ही इस डिजिटल दौर में सुरक्षित रहने का सबसे बड़ा हथियार है।
- अगर आपके पास भी ऐसा कोई संदिग्ध वीडियो कॉल या मैसेज आता है, तो कभी भी घबराएं नहीं और न ही जल्दबाजी में कोई वित्तीय कदम उठाएं।
- अगर आप किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।