PM Kisan Yojna: किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी इन्हीं योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत किसानों को 16 किस्तें मिल चुकी हैं। अब केंद्र सरकार 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून के आखिरी तक या जुलाई की शुरुआत में मिल सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पीएम किसान योजना की अगली किस्त आने में देरी की वजह लोकसभा चुनाव बताया जा रहा है।
PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त से धो बैठेंगे हाथ, अगर नहीं किया ये जरूरी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किसी किसान को अपने आवेदन की स्थिति जाननी है, तो वह पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर उसकी जांच कर सकते हैं। इस बात का पता चल जाएगा कि इस बार उन्हें योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस दौरान आवेदन की स्थिति में अपना बैंक खाता और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों की भा जांच कर लें।
अगर आपको आवेदन में किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो आप उसे तुरंत सही कर लें। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो 17वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर कर लें।
Ayushman Bharat Yojana: किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? यहां जानिए
इसके साथ ही आप किसान PM Kisan Beneficiary Status जरूर जांच करें। इसमें इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके अलावा भी वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।
Sim Port: सिम पोर्ट कराते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान
यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर सब कुछ ठीके होने के बाद भी पीएम किसान योजना के पैसे आपके खाते में नहीं आते हैं, तो सबसे पहले आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा।