फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? यहां जानिए

Sun, 26 May 2024 08:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Hospital List: which hospital you can get free treatment under ayushman bharat scheme
किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: केंद्र सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप इन योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार मुफ्त या सस्ता राशन देने जैसी योजना, बीमा, मुफ्त शिक्षा, पेंशन और घर बनाने के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने शहर या गांव के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते हैं? अगर आपको यह जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको वह तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मिनटों में इसका पता लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आयुष्मान कार्डधारक कैसे अस्पताल का पता लगा सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: which hospital you can get free treatment under ayushman bharat scheme
किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Istock

दरअसल, केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को मुख्य तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया है। वहीं, इस योजना के तहत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इस कार्ड से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इलाज करवा सकता है।
 
Ayushman Bharat Yojana Hospital List: which hospital you can get free treatment under ayushman bharat scheme
किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Istock

इसमें पात्र व्यक्ति को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ा है। इसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल में इसी कार्ड की मदद से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की क्या है प्रक्रिया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Hospital List: which hospital you can get free treatment under ayushman bharat scheme
किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Istock

अस्पताल की सूची देखने का तरीका-

स्टेप 1
आप भी अगर आयुष्मान कार्डधारक हैं और यह जानना चाहते हैं कि आप अपने शहर या गांव के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो इसके लिए आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको 'फाइंड अस्पताल' वाला ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। 

Sim Port: सिम पोर्ट कराते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Hospital List: which hospital you can get free treatment under ayushman bharat scheme
किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Istock

स्टेप 2
इसके बाद अपना राज्य, जिला और अस्पताल के प्रकार जैसी बाकी मांगी गई जानकारियां दर्ज करें
इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
अब आपके सामने उन अस्पताल की सूची आ जाएगी जहां आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed