फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं मिली 13वीं किस्त? तो किसान तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं पैसे

Wed, 08 Mar 2023 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Mar 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Amount Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13th Installment News in Hindi
13वीं किस्त नहीं आई तो अब क्या करें? - फोटो : istock

13th Installment Of PM Kisan Yojana: लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चलती हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक आर्थिक मदद के अलावा विभिन्न तरीकों से लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों को खेती के लिए मदद हो सके, बीज लाने या खेती के लिए अन्य सामान लाने के लिए आदि आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार माह में 2-2 हजार रुपये की किस्त देती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 13वीं किस्त पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी गई, लेकिन अगर किस्त आने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आपको पैसे नहीं मिले तो फिर जरूरी हो जाता है कि आप कुछ काम करें ताकि आपको लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे, जिससे आपको किस्त का लाभ मिल सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Amount Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13th Installment News in Hindi
13वीं किस्त नहीं आई तो अब क्या करें? - फोटो : Istock
  • दरअसल, किस्त न आने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें ई-केवाईसी का न होना, भू-सत्यापन न होना, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना, फॉर्म में कोई गलती या बैंक खाता संख्या का गलत होना आदि शामिल हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इन चीजों को जल्द से जल्द ठीक कर लें, क्योंकि आप इन अधूरी चीजों को पूरा कर लेंगे, तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देगी और अगली किस्त के साथ आपके बैंक खाते में बकाया किस्त के पैसे भी आ सकते हैं।
PM Kisan Amount Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13th Installment News in Hindi
13वीं किस्त नहीं आई तो अब क्या करें? - फोटो : istock

ऐसे ठीक कर सकते हैं गलतियों को:-

स्टेप 1

  • अगर आपके बैंक खाते में भी अब तक 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप देखें कि आपने कौन सी गलतियां की हैं और इन्हें ठीक करें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Amount Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13th Installment News in Hindi
13वीं किस्त नहीं आई तो अब क्या करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो थोड़ा सा नीचे की तरफ आकर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस वाला विकल्प मिलेगा
  • इस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको आधार नंबर समेत कुछ अन्य विकल्प नजर आएंगे
विज्ञापन
PM Kisan Amount Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13th Installment News in Hindi
13वीं किस्त नहीं आई तो अब क्या करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ऐसे में आपको यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर देना है
  • फिर आपको गेट डाटा वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने आपकी सारी जानकारियां आ जाएंगी और आप यहां अपना आधार नंबर और बैंक खाता संख्या ठीक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed