फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान: भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना अटक सकती है 24वीं किस्त

Fri, 09 Oct 2026 08:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी, पात्रता, आवेदन में सही जानकारी और भू-सत्यापन पर ध्यान देना चाहिए। ये चारों काम न होने पर या इनमें से किसी एक में भी कोई दिक्कत होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 4 Mistakes That Could Delay Your Next Payment
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इस योजना से पात्र किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। वहीं, इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ कामों को पूरा करना भी जरूरी है।



वहीं, अगर पीएम किसान योजना से जुड़े किसान इन कामों को नहीं करवाते हैं या कोई भी काम अधूरा रह जाता है आदि। तो ऐसे में किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें कि ये काम क्या हैं और किन्हें इनको पूरा करवाना है। चलिए जानते हैं आगे इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं उन्हें किस्त के लिए कौन से काम करवाने हैं...

Trending Videos
PM Kisan 24th Installment: 4 Mistakes That Could Delay Your Next Payment
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

ई-केवाईसी पूरी नहीं कराना पड़ सकता है भारी

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी है
  • अगर आपने अभी तक ये काम पूरा नहीं किया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें
  • ई-केवाईसी अधूरी रहने पर किस्त का भुगतान रुक सकता है
  • नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं
PM Kisan 24th Installment: 4 Mistakes That Could Delay Your Next Payment
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

अपात्र होने पर रद्द हो सकता है लाभ

  • योजना का फायदा केवल पात्र किसानों को ही मिलता है
  • ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता और फिर भी गलत जानकारी देकर योजना से जुड़ जाता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जाता है
  • ऐसे मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जा सकते हैं
  • इसलिए किसानों को आवेदन में सही जानकारी देनी चाहिए और योजना की पात्रता शर्तों का पालन करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 4 Mistakes That Could Delay Your Next Payment
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन में गलत जानकारी देने से बचें

  • आवेदन करते समय नाम, जेंडर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही भरना जरूरी है
  • अगर फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी गलत हैं या संबंधित रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो किस्त अटक सकती है
  • इसलिए किसान अपना स्टेटस चेक करें और ये चेक कर लें कि उनके बैंक खाते से लेकर बाकी जानकारी सही हैं या नहीं
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 4 Mistakes That Could Delay Your Next Payment
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

भू-सत्यापन नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त

  • पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन भी एक जरूरी काम है
  • अगर आप योजना से जुड़े हैं और आपका भू-सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो चेक करें
  • जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करके प्रक्रिया पूरी करवाएं ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed