फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों को है 22वीं किस्त का इंतजार, जल्द करवा लें ये काम; वरना अटक जाएंगे पैसे

Sat, 13 Dec 2025 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Dec 2025 10:02 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi 22 Kist Date: पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं तो आपको भी इस बार 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा। पर इसके लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Update Task to Complete Payment Get Stuck Otherwise
22वीं किस्त के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan 22nd Installment Update: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें कई योजनाओं के तहत आर्थिक मदद दी जाती है तो कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह की अन्य तरह से मदद किए जाने का प्रावधान है। इसी कड़ी में एक योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है।

दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसके तहत एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। इस योजना के जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी, लेकिन उसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। अगर ये काम आप नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 22nd Installment Update Task to Complete Payment Get Stuck Otherwise
22वीं किस्त के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

ये तीन काम जरूर करवा लें किसान:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना की हर किस्त डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। ऐसे में आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना है। ये जरूरी होता है, इसे न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan 22nd Installment Update Task to Complete Payment Get Stuck Otherwise
22वीं किस्त के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • इसी तरह योजना से जुड़े किसानों को एक काम और करवाना होता है और वो है भू-सत्यापन का काम। इसमें किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Update Task to Complete Payment Get Stuck Otherwise
22वीं किस्त के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ई-केवाईसी भी करवानी होती है। ये काम आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या योजना की आधिकारिक एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Update Task to Complete Payment Get Stuck Otherwise
22वीं किस्त के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

22वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को इस बार 22वीं किस्त का लाभ मिलना है जिसका इंतजार किसानों को है। माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने में जारी होती है और 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed