भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। देश भर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 21 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जरूर करा लें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:02 AM IST
सार
भारत सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। समय रहते आपको योजना में कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए, वरना आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन