फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले होगी किसानों की बल्ले-बल्ले! जानें क्या है 21वीं किस्त को लेकर सरकार का प्लान

Sat, 20 Sep 2025 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

21 Kist Kab Aa Sakti Hai: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आखिर कब जारी हो सकती है? माना जा रहा है कि दिवाली से पहले ये किस्त जारी हो सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update for Farmers Before Diwali Check Government Plan PM Kisan Samman Nidhi
21वीं किस्त कब जरी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan 21st Installment Update for Farmers: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। अगर देखा जाए तो हर एक योजना से करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं, ऐसे लोगों की मदद करने के लिए सरकार ये सरकारी योजनाएं चलाती है। जैसे, किसानों के लिए भारत सरकार एक योजना चला रही है।



दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी हो सकती है? क्या ये 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 21st Installment Update for Farmers Before Diwali Check Government Plan PM Kisan Samman Nidhi
21वीं किस्त कब जरी हो सकती है? - फोटो : अमर उजाला

आ चुकी हैं 20 किस्त

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि अब तक इस योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 2 अगस्त 2025 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 20वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला और उनके बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त पहुंची।
PM Kisan 21st Installment Update for Farmers Before Diwali Check Government Plan PM Kisan Samman Nidhi
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

अब बारी 21वीं किस्त की

  • जहां अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं तो वहीं इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है क्योंकि केंद्र सरकार योजना से जुड़े किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update for Farmers Before Diwali Check Government Plan PM Kisan Samman Nidhi
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अगर नियमों की मानें तो इस हिसाब से पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इंतजार है आधिकारिक जानकारी का, जो योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आती है।
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update for Farmers Before Diwali Check Government Plan PM Kisan Samman Nidhi
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसान ये काम करवाना न भूलें

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो ध्यान से तीन काम जरूर करवा लें। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। जबकि, दूसरा काम है ई-केवाईसी का जो योजना का सबसे जरूरी काम है। वहीं, तीसरा काम है आधार लिंकिंग यानी अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed