फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त कब हो सकती है जारी? इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, देखें सूची

Tue, 30 Sep 2025 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:19 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का सभी को इंतजार है। जानेंगे कि सरकार इस किस्त को कब तक जारी कर सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update Check PM Kisan Yojana Ineligibile Farmers List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan 21st Installment Update: देश का अन्नदाता यानी किसान जब कड़ी मेहनत करता है तब कहीं जाकर लोगों की थाली में अन्न का दाना आता है। पर फसल उगाना इतना भी आसान नहीं क्योंकि, कभी बारिश तो कभी सूखे की वजह से किसानों की काफी फसल को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक मदद की जरूरत होती है और वो भी खासतौर पर छोटे किसानों को।

इसलिए ही भारत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस तरह से अब तक कुल 2-2 हजार रुपये की 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 21वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है और कौन किसान इस किस्त से वंचित रह सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 21st Installment Update Check PM Kisan Yojana Ineligibile Farmers List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

21वीं किस्त कब हो सकती है जारी?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अभी सिर्फ 3 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के किसानों को ही 21वीं किस्त दी गई है, क्योंकि इन प्रदेशों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसलिए उनकी तत्काल मदद के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत इन तीनों राज्यों के किसानों को समय से पहले 21वीं किस्त दे दी है।
PM Kisan 21st Installment Update Check PM Kisan Yojana Ineligibile Farmers List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अब जो बाकी राज्यों के किसान बचे हैं उन्हें 21वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update Check PM Kisan Yojana Ineligibile Farmers List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन अगर आप ई-केवाईसी का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। योजना का ये जरूरी काम है और अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो ये काम करवाना होता है।
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Update Check PM Kisan Yojana Ineligibile Farmers List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना के तहत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। इसलिए आपको ये काम करवाना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed