{"_id":"68da57858a046fd3e407108d","slug":"can-you-place-wifi-router-on-fridge-check-answer-that-most-people-dont-know-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Router Tip: क्या फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए वाई-फाई राउटर? जवाब जानेंगे तो कहेंगे ये तो पता ही नहीं था","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Router Tip: क्या फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए वाई-फाई राउटर? जवाब जानेंगे तो कहेंगे ये तो पता ही नहीं था
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:06 AM IST
सार
WiFi Router Ko Fridge Ke Upar Nahi Rakhna Chahiye: अगर आपन भी घर में वाई-फाई राउटर लगवाया है, तो क्या आप जानते हैं कि उसे फ्रिज पर रख सकते हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर नहीं रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
WiFi Router Tips and Tricks In Hindi: आज के इस दौर में लोग तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अपने अधिकतर काम ऑनलाइन यानी इंटरनेट की मदद से निपटा लेते हैं। मनोरंजन से लेकर जरूरी कामों तक और यहां तक कि बैंकिंग जैसे कई अन्य काम इंटरनेट की मदद से हो जाते हैं। इससे लोगों को सहूलियत मिली है। वहीं, इन सब कामों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट आज की मांग है।
इसलिए लोग अपने घरों में वाई-फाई राउटर लगवाते हैं। महीने में पेमेंट करके या अन्य तरीकों से पेमेंट कर प्लान लिया जाता है और फिर आप वाई-फाई राउटर से हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। वहीं, कई लोग अपने वाई-फाई राउटर को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही रहता है? क्या इससे इंटरनेट की स्पीड में कोई दिक्कत तो नहीं होती? आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर नहीं रखना चाहिए?
- फोटो : अमर उजाला
वाई-फाई राउटर को क्या फ्रिज के ऊपर रखना सही?
अगर आप भी ये जानने को आतुर हैं कि क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर को रख सकते हैं? तो जान लें इसका जवाब है नहीं। फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर को नहीं रखना चाहिए। इसका सीधा असर कनेक्शन पर पड़ता है। इसलिए राउटर को फ्रिज के ऊपर रखना आदर्श नहीं माना जाता।
3 of 5
क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर नहीं रखना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
हो सकती है ये दिक्कत
वाई-फाई राउटर को अगर आप फ्रिज के ऊपर रखते हैं या रखा है, तो उसे वहां से हटाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर को रखने से इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि फ्रिज में कंप्रेसर और मोटर चलते हैं जिससे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस पैदा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे वाई-फाई राउटर के सिग्नल कमजोर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर नहीं रखना चाहिए?
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, फ्रिज अंदर से भले ही ठंडा-ठंडा कूल-कूल होता है, लेकिन फ्रिज बाहर से और इसकी ऊपरी सतह भी गर्म रहती है। ऐसे में अगर यहां वाई-फाई राउटर रखते हैं तो इससे इसकी लाइफ और प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अब शायद आप जान गए होंगे कि क्योंक फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर रखने से मना किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या फ्रिज के ऊपर वाई-फाई राउटर नहीं रखना चाहिए?
- फोटो : FREEPIK
...तो कहां रख सकते हैं वाई-फाई राउटर को?
आप अगर ये सोच रहे हैं कि फिर वाई-फाई राउटर को रखने की जगह सही क्या है? तो जान लें आपको राउटर को हमेशा घर के बीचों-बीच रखना चाहिए। इससे इंटरनेट का कनेक्शन सही आता है। इसके अलावा वाई-फाई राउटर को ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां चारों तरफ खुला हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।