फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: क्या आपको मिलेगी 19वीं किस्त या नहीं? जारी होने से पहले यहां करें चेक

Thu, 16 Jan 2025 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:38 AM IST
सार

PM Kisan Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। 

विज्ञापन
PM Kisan 19th Kist Installment Date 2025 Check Eligibility Payment Status Beneficiary List in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: अलग-अलग वर्गों के लिए और अलग-अलग जगहों के लिए सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के कई लाभ दिए जाते हैं जिसमें सब्सिडी के अलावा आर्थिक मदद करना भी शामिल है। ऐसे ही एक योजना है जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है।

इसी क्रम में इस योजना की अब 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन किसान हो सकते हैं जिन्हें ये लाभ मिलेगा और कौन किसान ऐसे हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो आप ये अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan 19th Kist Installment Date 2025 Check Eligibility Payment Status Beneficiary List in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप नंबर 1

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा? तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan 19th Kist Installment Date 2025 Check Eligibility Payment Status Beneficiary List in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • योजना के पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • इसमें से आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
  • अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आपको 'Know Your Registraion' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 19th Kist Installment Date 2025 Check Eligibility Payment Status Beneficiary List in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
  • फिर आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
PM Kisan 19th Kist Installment Date 2025 Check Eligibility Payment Status Beneficiary List in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इन कामों को जरूर करवा लें:-

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते उनकी किस्त अटक सकती है
  • भू-सत्यापन का काम भी योजना से जुड़े किसानों को करवाना जरूरी होता है
  • इन दोनों कामों के अलावा आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed