Indian Railways UTS App: भारतीय ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपके पास वैलिड ट्रेन टिकट होना जरूरी है। अगर आपके पास टिकट नहीं है तो आप यात्रा नहीं कर सकते। ऐसे में लोग आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते हैं। वहीं, कई लोग टिकट काउंटर से भी ट्रेन टिकट खरीदते हैं, लेकिन क्या आप यूटीएस मोबाइल एप के बारे में जानते हैं?
{"_id":"678797dbac2b6b1e4400ea9e","slug":"uts-app-ticket-booking-rules-know-how-to-book-unreserved-general-train-ticket-process-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: कौन सा टिकट बुक कर सकते हैं रेलवे के UTS App से? यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: कौन सा टिकट बुक कर सकते हैं रेलवे के UTS App से? यहां जानें तरीका
Thu, 16 Jan 2025 08:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:23 AM IST
सार
अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना होता है तो आपको पहले टिकट बुक करना होता है, लेकिन क्या आप यूटीएस एप के बारे में जानते हैं? नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
यूटीएस एप क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
यूटीएस एप क्या है?
- फोटो : AdobeStock
कौन से टिकट बुक कर सकते हैं?
- आप यूटीएस एप से सामान्य टिकट बुक कर सकते हैं, क्विक टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजनल टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा आप इस एप से पास को भी रिन्यू करवा सकते हैं और साथ ही क्यूआर बुकिंग भी कर सकते हैं। आप अनरिजर्व ट्रेन टिकट जनरेट या कैंसिल भी इस एप के जरिए कर सकते हैं।
यूटीएस एप क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बुक करें टिकट?
पहला स्टेप
- सबसे पहले प्ले स्टोर से आपको UTS एप को डाउनलोड करना है और फिर इस पर रजिस्ट्रेशन करना है
- इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां भरनी हैं
- फिर पासवर्ड बनाकर खुद को रजिस्टर कर लें और अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटीएस एप क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब आपको अगर टिकट बुक करना है तो आपको सबसे पहले पेपरलेस या पेपर टिकट में किसी एक का चयन करना है
- इसके बाद पहले वो जगह भरें जहां से आपको यात्रा शुरू करनी है
- इसके बाद गंतव्य स्टेशन यानी जहां तक यात्रा करनी है वो स्टेशन भरें
- इसके बाद 'Next' पर क्लिक करके आगे बढ़ें
विज्ञापन
यूटीएस एप क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- फिर आपको यहां पर 'Get Fare' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको 'बुक टिकट' वाले बटन पर क्लिक करके यात्रा की किराया चुकाना है जिसे आप ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं
- अब जब आप पेमेंट कर चुके हैं तो इसके पूरा होते ही आपका टिकट बुक हो जाता है जिसे आप 'शो टिकट' पर क्लिक करके देख सकते हैं।