फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: कौन लोग हैं इस योजना के लिए पात्र और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें

Mon, 27 Jan 2025 08:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Jan 2025 08:51 AM IST
सार

भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतरग्त आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Details in Hindi: ऐसी कई योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर उस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं।



इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana Benefits and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं?

  • जो मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • फिर आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं
  • आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed