फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या 18 जनवरी को जारी होगी 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

Wed, 15 Jan 2025 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ दिया जाता है जिसमें उन्हें सालाना 6 हजार रुपये और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment 2025 Date Know PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: केंद्र सरकार की वैसे तो कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं जिसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरीके के लाभ शामिल हैं। इसी क्रम में भारत सरकार की एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। वहीं, लाभ के रूप में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।



वहीं, इस बार किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों के बेसब्री से है। इन सबके बीच चर्चा ये भी है कि क्या 19वीं किस्त 18 जनवरी 2025 में जारी हो सकती है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं और समझते हैं कि 19वीं किस्त आखिर कब आ सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 19th Installment 2025 Date Know PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या 18 जनवरी को आ रही है किस्त?

  • दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि 18 जनवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में किस्त जारी होने की बात कही जा रही है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों के मन में ये सवाल चलना लाजमी है कि आखिर 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
PM Kisan 19th Installment 2025 Date Know PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : pmkisan.gov.in
  • अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की इन बातों की करें तो ये जानकारी सही नजर नहीं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अभी 19वीं किस्त जारी होने की कोई तारीख सामने नहीं आई है। यहां पर अभी 18वीं किस्त की तारीख ही नजर आ रही है, जो 5 अक्तूबर 2024 को जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment 2025 Date Know PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : pmkisan.gov.in

क्या कहना किसान ई-मित्र का?

  • किसानों को किस्त की तारीख को लेकर कोई दिक्कत न हो इसके लिए हमने किसान ई-मित्र (जो पीएम किसान योजना का आधिकारिक चैट बॉक्स है) पर जब ये सवाल किया कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? तो इस पर जवाब आया कि "पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त दिसंबर और मार्च के बीच जारी होने वाली है। रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment 2025 Date Know PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • चैट बॉक्स और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी 19वीं किस्त जारी होने की तारीख सरकार ने नहीं बताई है। ऐसे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। साथ ही 18 जनवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी होगी ये कहना अभी मुश्किल है क्योंकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना पड़ेगा और तभी पता चलेगा कि 19वीं किस्त कब जारी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed