Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, जानिए आखिर क्या है वजह

Thu, 23 May 2024 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
pm kisan 17th installment these types of farmers not eligible to get pm kisan samman nidhi yojana
इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजूबत बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से किसानों को कई तरह लाभ मिल रहे हैं। इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों के खाते में हर चार महीने पर  2-2 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में भेजी जाती है।



पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में सरकार भेजती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में 16वीं किस्त भेजी थी। इस योजना से अभी तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को लाभ हुआ है। इन किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी जा चुकी है। अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आपको इस खबर में बताते हैं कि किन लोगों को किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। 

 

Trending Videos
pm kisan 17th installment these types of farmers not eligible to get pm kisan samman nidhi yojana
इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त - फोटो : Istock

जिन किसान परिवार में पहले से एक सदस्य इस योजना का लाभ ले रहा हो। इससे साफ है कि पिता और पुत्र में सिर्फ एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है। 




 

pm kisan 17th installment these types of farmers not eligible to get pm kisan samman nidhi yojana
इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त - फोटो : Istock

उन किसानों को भी लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है और जिनका भूमि का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जल्द करा लेनी चाहिए। 

Credit Cards: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हो सकता है नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan 17th installment these types of farmers not eligible to get pm kisan samman nidhi yojana
इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त - फोटो : Istock

अगर किसी परिवार का कोई सदस्य कार्यरत/सेवानिवृत केंद्रीय/राज्य सरकार के विभाग और क्षेत्रीय कार्यालय/लोक उपक्रम के पदाधिकारी/ कर्माचारी/ सरकार के तहत संलग्न/ स्वायतता प्राप्त संस्थान के वर्तमान/ पूर्व पदाधिकारी और कर्मचारी (चतुर्थवर्गीय कर्मी को छोड़कर) है। किसी के परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर आसीन हैं/रहे हैं। किसी के परिवार के कोई सदस्य केंद्र/राज्य के पूर्व/ वर्तमान मंत्री रहे हैं। 

New RTO Rules: नाबालिग के गाड़ी चलाने पर पिता को हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून
 

विज्ञापन
pm kisan 17th installment these types of farmers not eligible to get pm kisan samman nidhi yojana
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

अगर किसी परिवार का कोई सदस्य चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट से संबंधित पेशवर निकाय से निबंधित हो और प्रैक्टिस कर रहे हों। ऐसे लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed