फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? यहां जानें

Wed, 01 Mar 2023 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13 Kist Money
अटकी हुई 13वीं किस्त क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है? - फोटो : Istock

13th Installment Of PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं में घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, बीमा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, हाल ही में 13वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अब तक 13वीं किस्त नहीं आई। ऐसे में क्या जिन किसानों की किस्त अटक गई है, उन्हें अभी ये मिल सकती है या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13 Kist Money
अटकी हुई 13वीं किस्त क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है? - फोटो : istock

क्यों अटक सकती है किस्त?

  • अगर आपके बैंक खाते में 13वीं किस्त नहीं आई है, तो इसके पीछे ई-केवाईसी का न होना एक कारण हो सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक लाभार्थी के लिए जरूरी है।
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13 Kist Money
अटकी हुई 13वीं किस्त क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया होगा या इसमें कुछ दिक्कत आई होगी, तो भी आपकी 13वीं किस्त अटक सकती है। इसके अलावा बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होने पर भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13 Kist Money
अटकी हुई 13वीं किस्त क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है? - फोटो : Istock

क्या कर सकते हैं?

  • अगर आपने ऊपर बताए गए काम करवा लिए थे और आप योजना के लिए पात्र थे, तो ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है और हो सकता है कि आपको अटकी हुई 13वीं किस्त मिल जाए।
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Yojana 13 Kist Money
अटकी हुई 13वीं किस्त क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है? - फोटो : Istock
  • आप टोल फ्री नंबर 18001155266 और 155261 पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 और हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 से भी मदद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed