फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM JJBY: सरकार की शानदार स्कीम, सिर्फ 436 रुपये में मिलता है इतने लाख रुपये का बीमा कवर

Wed, 03 Dec 2025 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 01:50 PM IST
सार

भारत सरकार कम आय वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत कम प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। 

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: You Will Get 2 Lakhs Rupees Insurance Cover Know All The Details
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Adobe Stock

देश में केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। यह भारत सरकार की एक जीवन बीमा योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश में गरीब लोगों तक कम रकम में बीमा कवर पहुंचाना चाहती है।

लंबे समय से मांग की जा रही थी कि कोई ऐसी योजना की शुरुआत की जाए जो कम आय वाले परिवारों को भी बीमा कवर के माध्यम से आकस्मिक परिस्थितियों में सहारा दे। वहीं इस योजना के आने के बाद इस क्षेत्र में कई स्पष्ट बदलाव देखने को मिले हैं। देश में लाखों लोग सरकार की इस योजना में आवेदन करके जीवन ज्योति बीमा कवर स्कीम के साथ जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है? इसमें क्या क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं - 

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: You Will Get 2 Lakhs Rupees Insurance Cover Know All The Details
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आपको एक साल का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इसे हर साल रिन्यू कराना पड़ता है। इस योजना में आपको हर साल 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है। 436 रुपये का प्रीमियम जमा करने के बाद आपको सालाना 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। 

Travel: कम बजट में घूम सकते हैं ये 4 खूबसूरत देश, नहीं बिगड़ेगा बैंक बैलेंस 

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: You Will Get 2 Lakhs Rupees Insurance Cover Know All The Details
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच है। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। 

Govt Scheme: सरकार की शानदार स्कीम, मिलेगा 5 लाख रुपये का लोन, नहीं देना होगा कोई ब्याज दर

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: You Will Get 2 Lakhs Rupees Insurance Cover Know All The Details
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जो प्रीमियम राशि होती है वह अपने आप डेबिट हो जाती है। अगर बीमाधारक की किसी कारण दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को कुल 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

Winter Tips: सर्दियों में गीजर और हीटर चलाने के बाद भी आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: You Will Get 2 Lakhs Rupees Insurance Cover Know All The Details
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Adobe Stock

आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। 

Sanchar Saathi App: क्या है संचार साथी एप? सरकार क्यों आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना चाहती है यह एप्लिकेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed