{"_id":"621b149ab86ce022d91d0012","slug":"pm-fasal-bima-yojana-a-new-campaign-meri-policy-mera-haath-has-been-launched-know-everything-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Fasal Bima Yojana: \"मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ\" अभियान की हुई शुरुआत, जानें इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Fasal Bima Yojana: "मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ" अभियान की हुई शुरुआत, जानें इसके बारे में सबकुछ
Sun, 27 Feb 2022 04:10 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा कई खास सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी के तहत पीएम किसान, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं सरकार किसानों की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करना है। तोमर ने बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में "मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ" अभियान की शुरुआत की है। उनका कहना है कि इस अभियान के जरिये देश भर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के डॉक्युमेंट्स उन किसानों तक पहुंचाएंगे, जिन्होंने अभी तक ये बीमा नहीं कराया है, ताकि ये लोग भी बीमा कराने के लिए जागरूक और प्रेरित हो सकें। दरअसल, फसल का बीमा कराने से किसान काफी हद तक नुकसान से बच सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- फोटो : istock
- कृषि मंत्री का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार की पारदर्शिता के चलते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भुगतान सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे इस व्यवस्था में दलालों व बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- फोटो : istock
- बीते छह सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से कुल 36 करोड़ किसान जुड़े हैं। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान पर किसानों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- फोटो : istock
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत देश के किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के चलते फसल के नष्ट होने पर बीमा प्रदान किया जाता है। इसमें केवल प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि द्वारा ही फसल नष्ट होना शामिल है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- फोटो : iStock
- यदि फसल खराब होने का कारण कुछ और होता है तो बिमे की राशि नहीं प्रदान की जाएगी। वहीं भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन किया जाता है।